रायबरेली-छात्रा को भगा ले गया गैर समुदाय का युवक , बेवा मां ने जताई जबरन धर्मांतरण की आशंका,पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

रायबरेली-छात्रा को भगा ले गया गैर समुदाय का युवक , बेवा मां ने जताई जबरन धर्मांतरण की आशंका,पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -महिला अपराध और जबरन धर्मांतरण जैसे अति संवेदनशील मामलों में भी ऊंचाहार पुलिस का रवैया नकारात्मक हैं। जिसको लेकर जनाक्रोश बढ़ रहा है । कोचिंग गई एक छात्रा को गैर समुदाय का युवक भगा ले गया । छात्रा की बेवा मां बेटी की तलाश में पुलिस अधिकारियों के चौखट पर दस्तक दे रही हैं, किंतु पुलिस उसकी सुन नहीं रही है । मामले में राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की  है ।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के बरसवां मजरे कंदरावा गांव का है । गांव की एक बेवा महिला की बेटी स्नातक की छात्रा है , वह दो दिन पहले ऊंचाहार कोचिंग में पढ़ने आई थी । जहां से उसकी बेटी को कंदरावा गांव का दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। बेटी के गायब होने के बाद से बेवा मां अपनी बेटी की तलाश में दर दर भटक रही है । उसकी फरियाद कोई सुनने वाला नहीं है । बेवा ने आशंका जाहिर की है कि उसकी बेटी का जबरन धर्मांतरण कराकर उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है । महिला की इस आशंका पर भी पुलिस खामोश है । उधर इस मामले को  हिंदू संगठनों ने संज्ञान में लिया है । प्रकरण में विभिन्न सगठनों के लोग पुलिस उच्चाधिकारियों से संपर्क किया । उसके बाद पुलिस बैकफुट पर आई और मामले की प्राथमिकी दर्ज की है  ।  कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके युवती और युवक की तलाश की जा रही हैव।