रायबरेली-आखिर कौन है राजू डलमऊ ब्लॉक मुख्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का खुला खेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली। डलमऊ ब्लॉक मुख्यालय परिसर में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीडीओ कार्यालय के ठीक बगल में खुलेआम जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का खेल चल रहा है। इस पूरे मामले में “राजू” नाम का व्यक्ति सक्रिय बताया जा रहा है, जो ब्लॉक परिसर में बैठकर खुलेआम वसूली करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजू आखिर किस पद पर बैठकर यह कार्य कर रहा है और उसे ऐसा करने की अनुमति किसने दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल बीडीओ के केबिन के ठीक बगल में संचालित हो रहा है। इसके चलते सचिव की भूमिका और निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक परिसर में लंबे समय से यह अवैध काम धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारी और पारदर्शिता पर सवाल उठना लाज़मी है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करता है और कब तक डलमऊ ब्लॉक परिसर में इस तरह का अवैध खेल कब बंद होता है।