रायबरेली-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-  15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय रायबरेली द्वारा आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाया गया। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अमृत महोत्सव के रूप में बालक बालिकाओं की 05 कि०मी० क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। यह रेस मोतीलाल नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रातः 07 बजे प्रारंभ होकर पुलिस लाईन चौराहे से कानपुर रोड से बजरंग नगर होते हुए राजघाट से वापस पुलिस लाईन चौराहे से दाहिने मुडकर जेल रोड मोतीलाल नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम के मुख्यद्वार पर समाप्त हुई। रेस का शुभारम्भ शत्रुघन सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष, रायबरेली द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रेस में 73 बालक तथा 23 बालिकाओं ने कुल 96 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। रेस की समाप्ति के पश्चात् दोनों वर्गों में प्रथम 6 स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को बुद्धीलाल, पासी जिला अध्यक्ष, भा०ज०प० रायबरेली द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिला खेल कार्यालय रायबरेली में 15 अगस्त 2025 स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की 05 किमी० क्रॉस कन्ट्री रेस प्रतियोगिता आयोजन में विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं कि आषीश यादव प्रथम स्थान, अभिषेक साहू द्वितीय स्थान, हरिकिशन यादव तृतीय स्थान, अभिषेक चतुर्थ स्थान, शनि- पंचवां स्थान, उमेश छठा स्थान
           बालिका वर्ग में अनामिका - प्रथम स्थान, आँचल द्वितीय स्थान, टिया -तृतीय स्थान, शिवानी -चतुर्थ स्थान, अनामिका द्वितीय पंचवां स्थान, नन्दनी- छठा स्थान
           हाकी खेल में बालक वर्ग मैच का भी आयोजन किया गया।
          रेस को सफलतासपूर्वक संचालित करने में धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम क्रीडाधिकारी, बाबूलाल, क० सहायक, मन्जू, मो० शोएब, किरन कुमारी, लीना सिंह, अश्वनी कुमार, पिन्कू कुमार, लक्ष्मीकान्त शुक्ला, जिला ओलम्पिक संघ सचिव रायबरेली, जिला लॉनटेनिस संघ रायबरेली सचिव संजय वर्मा, श्वेता अवैतनिक सचिव टेनिस संघ रायबरेली, राजेश सिंह टेबुल टेनिस संघ अवैतनिक सचिव रायबरेली आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।