Raibareli-समाजसेविका राम कुमारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Raibareli-समाजसेविका राम कुमारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय सिंह                                                   

   महराजगंज-रायबरेली: कस्बे के जाने-माने दवा व्यवसाई तथा समाज सेवी और लोकतंत्र सेनानी दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता की धर्मपत्नी राम कुमारी (81) का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आज शुक्रवार को सुबह लगभग 7:00 बजे निधन हो गया। वह महराजगंज कस्बे की चेयरमैन सरला साहू की सास तथा वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की मां थी। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के भौसी आश्रम जनई में पूरे विधि विधान के साथ उन्हें समाधि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा के नेतागण व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हजारों की तादात में इकट्ठा क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से "राम कुमारी गुप्ता" को अंतिम विदाई दी।
     आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के रहने वाले चेयरमैन पति व भाजपा नेता प्रभात साहू की मां राम कुमारी गुप्ता बड़ी ही मिलनसार स्वभाव की धार्मिक एवं समाजसेवी महिला थी। उनके पति दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता बहुत समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे, तथा उन्होंने संघ के तहसील संघचालक के पद पर कार्य किया। कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। "राम कुमारी गुप्ता" की पुत्रवधू सरला साहू विगत 20 वर्षों से महराजगंज नगर पंचायत की चेयरमैन बनती आई हैं, तथा उनके पुत्र प्रभात साहू जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
     "राम कुमारी गुप्ता" सत्यनारायण गुप्ता की पत्नी थी, जो देश के जाने माने संत स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के सबसे प्रिय शिष्यों में से एक थे। "राम कुमारी गुप्ता" के पति दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता जिन्होंने अपनी 10 बीघे जमीन स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम निर्माण हेतु दान कर दी थी, और वहां पर भव्य आश्रम का निर्माण भी कराया था।
       1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल में "राम कुमारी गुप्ता" के पति दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता को आरएसएस से जुड़े होने के कारण गिरफ्तार भी किया गया था, और वह काफी दिनों तक जेल में भी रहे, इसलिए "राम कुमारी गुप्ता" के पति को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा प्राप्त था।
   विगत बुधवार को को अचानक राम कुमारी गुप्ता (81) की हालत बिगड़ी, तो तत्काल उन्हें लखनऊ स्थित सनराइज मेडिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 
    इसके उपरांत उनका शव यहां उनके घर महराजगंज कस्बा लाया गया, जहां राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के बड़े भाई गणेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, ब्लाक प्रमुख शिवगढ़ कुंवर हनुमंत सिंह, मंत्री प्रतिनिधि शिवम तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता सुशील पासी, भाजपा नेता डॉ माताफेर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बाल किशोर त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, मुरैनी प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट के अलावा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप चौधरी उर्फ दीपू के अलावा भाजपा नेता पवन साहू, अग्रणी व्यवसाई सुधीर साहू, राहुल साहू आदि ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
    इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भौसी मजरे जनई स्थित स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम ले जाया गया जहां आश्रम पद्धति से पूरे विधि विधान के साथ नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर, अध्यक्ष बछरावां रामजी वर्मा, अधिशासी अधिकारी महराजगंज राम आशीष, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप चौधरी, संतलाल लोधी, मंत्री (प्रतिनिधि) उमेश कुमार उर्फ कुन्नु, लाल सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, असगर मदारिया, भल्लू ठेकेदार, सभासद नूरुल हसन, सभासद विजय धीमान, रामकुमार यादव, विनीत वैस्य, धर्मेंद्र वर्मा, मोहम्मद अलीम, मुस्ताक रायनी, कमलेश कुमार, विमल रस्तोगी, अवधेश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधित्व जमुरवा मोनू तिवारी, अचिंत गुप्ता, विजय प्रकाश उर्फ लोंदे, जैनुल आबदीन उर्फ लाला मनिहार, पंकज वर्मा, जियाउलहक मंसूरी, ईमान उल हक सहित बड़ी तादाद में क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। तत्पश्चात आश्रम परिसर में पूरे विधि विधान के साथ उन्हें समाधि दे दी गई।