रायबरेली-सीआईएसएफ निदेशालय द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सराहनीय प्रयास,,,,

रायबरेली-सीआईएसएफ  निदेशालय द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सराहनीय प्रयास,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय ने हाल ही में पहली पूर्ण महिला बटालियन के निर्माण को मंजूरी दी है, और अगस्त 2025 में पहली पूर्ण महिला कमांडो इकाई भी लॉन्च की गई है। महिला कमांडो का प्रशिक्षण रेजियो सेंटर बड़वाह मध्य प्रदेश में शुरू हुआ है।
  ज्ञात हो कि  सीआईएसएफ ने महिलाओं को अग्रिम पंक्ति की परिचालन भूमिकाओं में लाने और बल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी पहली पूर्ण महिला कमांडो का गठन किया है। महिला कमांडो का प्रशिक्षण रेजियो सेंटर, बरवाहा (मध्य प्रदेश) में शुरू हो गया है। 8 सप्ताह का यह कमांडो कोर्स सुरक्षा प्रतिष्ठानों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करेगा।इन पहलों का उद्देश्य फ्रंटलाइन सुरक्षा में लैंगिक समानता को बढ़ाना और सी आई एस एफ में अधिक महिलाओं को योगदान करने के लिए प्रेरित करना है। वही ऊंचाहार इकाई द्वारा महिलायें नें भी इसमें अपना योगदान कार रही है!