रायबरेली-ऊंचाहार पुलिस नें गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायबरेली-ऊंचाहार पुलिस नें गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिल गई जब गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी उनकी गिरफ्त में आ गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है। सोमवार को कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक श्री बाबू के नेतृत्व वाली टीम ने सक्रियता दिखाते हुए झम्मा का पुरवा मजरे पट्टी रहस कैथवल गाँव से गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि अतुल कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी पट्टी रहस कैथवल पूर्व से ही गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।