रायबरेली-तीन दिन से लापता अधेड़ की मौत

रायबरेली-तीन दिन से लापता अधेड़ की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

ट्यूबवेल के हौज में मिला शव, बच्चों ने देखा और परिजनों को बताया

चंदापुर-रायबरेली-थाना क्षेत्र के मऊ गर्वी गांव में एक अधेड़ की लाश ट्यूबवेल के हौज में मिली है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनूप सिंह उर्फ पम्मू सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे।
सुबह करीब 6 बजे कुछ बच्चे अमरूद तोड़ने खेत में गए थे। वहां उन्होंने पानी की टंकी में एक लाश तैरते हुए देखी। डरे हुए बच्चों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जब यह खबर मृतक के परिजनों तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह आओ अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। परिजनों के अनुसार, मृतक नशे का आदी था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत तीन दिनों से अनूप सिंह उर्फ पम्मू घर से लापता थे। आज सुबह साधन सहकारी समिति के पीछे छिदवन हार में पूरे अहलादी गांव के रहने वाले वाले परी लोध के ट्यूबवेल के पानी की हौज में शव पानी की सतह पर पड़ा मिला। जबकि यह दो भाई थे 3 साल पहले इनके छोटे भाई शम्मू सिंह की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हो गई थी, तथा इनके पिता स्वर्गीय लाल सिंह एक शिक्षक थे जिनकी भी मृत्यु पूर्व में हो चुकी है, और परिवार की जिम्मेदारी भी अनूप सिंह के ऊपर ही थी। गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किन परिस्थितियों में अनूप सिंह की मौत हुई है। ग्रामीणों ने चंदापुर पुलिस से मांग की है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाए।