रायबरेली-बिजली का प्लग लगाते समय करेंट की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत,,,

रायबरेली-बिजली का प्लग लगाते समय करेंट की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार- रायबरेली- घर के अन्दर बिजली का प्लग लगाते समय करेंट की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 
     कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी अंश उर्फ भोला 18 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार मौर्य शनिवार की दर शाम घर के अन्दर बिजली का बोर्ड में इनवर्टर का प्लग लगा रहा था। तभी अचानक वह प्लग के कटे हुए तार में प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आ गया और झुलस कर जमीन पर गिर गया। परिजनों को जानकारी होने पर घायल अवस्था में उसे आनन फानन ईलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि मृत अवस्था में युवक को लाया गया था। मौत की पुष्टि की गई है। कागजी औपचारिकता पूरी की गई है। अंश की मौत की खबर से पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।