रायबरेली-नगर में एक झोला छाप महिला डॉक्टर लम्बे समय से चला रही अवैध नर्सिंगहोम,,,,,?

रायबरेली-नगर में एक झोला छाप महिला डॉक्टर लम्बे समय से चला रही अवैध नर्सिंगहोम,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-नगर में झोला छाप महिला डॉक्टर लम्बे समय से नर्सिंग होम रूपी कत्ल खाना चला रही है। जहां महिलाओं के गम्भीर रोगों का ईलाज के साथ अप्रशिक्षित नर्सों द्वारा प्रसूताओं का ऑपरेशन करके प्रसव कराया जाता है। जिसके एवज में तीमारदारों को अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ती है। सीएचसी अधीक्षक भी इस अवैध अस्पताल पर महरबान हैं। इसलिए यह नर्सिंग होम धड़ल्ले संचालित है।
            नगर के मुख्य चौराहे पर इलाहाबाद बैंक से लगकर एक महिला झोला छाप डॉक्टर द्वारा महिलाओं का अवैध अस्पताल संचालित किया जा रहा है जो मानकों के विरुद्ध है। इस अस्पताल में महिलाओं के महावारी, प्रसव सम्बन्धी रोग आदि का भर्ती करके ईलाज किया जाता है जिसके एवज में तीमारदारों से मोटी रकम वसूल की जाती है। इतना ही नहीं इसी अवैध अस्पताल में महिलाओं का प्रसव भी करा दिया जाता है। साधारण प्रसव नहीं होने पर इसी झोला छाप द्वारा प्रसूता का चीर फाड़ करके प्रसव करा दिया जाता है। बताते हैं की इसी अवैध अस्पताल में कई बार बड़ी हताहत भी ही चुकी है। लेकिन इस झोला छाप महिला का इतना रसूख है की इसके खिलाफ डर के कारण कोई भी शिकायत करने को तैयार नहीं होता। नतीज़ा यह कि आए दिन प्रसुताओं की जान जोखिम में रहती है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और सीधे–साधे, भोले–भाले तीमारदार प्रसूता का प्रसव या इलाज कराने इसी अवैध अस्पताल का सहारा लेते हैं। जहां यह झोला छाप महिला डॉक्टर ईलाज और ऑपरेशन करने के नाम पर उनसे जमकर धन उगाही करती है। मरीज की हालत गम्भीर होने पर यह झोला छाप अपने हाथ खड़ा कर देती है उसे सीएचसी या जिला अस्पताल के लिए रेफर कर देती है। कई बार तीमारदारों से इसकी नोकझोंक भी हो चुकी है। कई बार तो इसी अवैध अस्पताल में बड़ी हताहत भी हो चुकी है। लेकिन गरीबी के कारण उन्हें यह डॉक्टर हर बार दबा देती है। बताते हैं कि इस अवैध अस्पताल में अप्रशिक्षित नर्सों द्वारा ही महिलाओं का ईलाज और प्रसव कराया जाता जाता है। स्वास्थ विभाग भी मामले में संजीदा नहीं है। सीएचसी अधीक्षक द्वारा प्रभावी कार्यवाही न करने से उनपर भी अवैध अस्पताल को संरक्षण देने का आरोप है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह ने बताया की ऊंचाहार नगर के चौराहे के निकट अवैध अस्पताल संचालित होने का मामला संज्ञान में आया है। जांच करवाकर संचालक पर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।