रायबरेली-शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हुए सम्मानित

रायबरेली-शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हुए सम्मानित
रायबरेली-शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हुए सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली। शिक्षक दिवस के मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गुरुजनों को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी रहे। विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सदर एसडीएम प्रफुल्ल शर्मा रहे। इस मौके पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शांति अकेला,  शिवशरण सिंह, कांति देवी गुप्ता, साधना शर्मा, नीलिमा श्रीवास्तव, अजय सिंह सहित इस वर्ष आईसीटीसी पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक आशीष सिंह को सम्मानित किया गया। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर बीईओ बृजपाल वर्मा, देवेंद्र सिंह, अविलय सिंह, आरएन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।