रायबरेली-अपने बेटे के ही मकान में कब्जे के लिए दर दर की ठोकरें खा रही विमला नहीं मिल रहा न्याय,,,,

रायबरेली-अपने बेटे के ही मकान में कब्जे के लिए दर दर की ठोकरें खा रही विमला नहीं मिल रहा न्याय,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-प्रधानमंत्री आवास योजना के एक मकान पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। विमला देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की दूसरी पत्नी और उसके परिवार ने उनके बेटे के नाम से आवंटित मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है।
मामला ग्राम पूरे पर्वत मजरे अरखा का है। विमला देवी का पति सूबेचंद्र ने दूसरी शादी कर ली है, जिसका मामला कानपुर न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने विमला देवी को 3000 रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता निर्धारित किया है।
विमला के बेटे रवि कुमार के नाम पर प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था। रवि रोजगार के लिए दिल्ली चला गया। इस दौरान विपक्षियों ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। 20 मई 2025 को जब विमला मकान पर पहुंचीं और विरोध किया, तो उन्हें और उनकी बेटियों को धमकी दी गई।
पीड़िता ने 21 मई को थाना ऊंचाहार में शिकायत दर्ज कराई। 24 मई को समाधान दिवस में भी मामला रखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विमला का आरोप है कि विपक्षी राजनीतिक पहुंच वाले हैं और जांच को प्रभावित कर लेते हैं। वर्तमान में विमला बेघर हैं और पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगा रही हैं।