रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


हरचंदपुर-रायबरेली- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत थाना हरचंदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 230/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस के वांछित/नामजद अभियुक्त जानू उर्फ शोएब पुत्र शकील निवासी पूरे पठान मजरे फरीदपुर थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक मिठाईलाल, आरक्षी अरुण कुमार की महती भूमिका रही।