रायबरेली-टोल प्लाजा में बड़ी दरें , घटी सुविधाएं

रायबरेली-टोल प्लाजा में बड़ी दरें , घटी सुविधाएं

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली- क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग के चड़रई चौराहा स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर वाहनों स्वामियों से टोल पूरी धनराशि वसूली के बाद भी यहां सुविधाओं का टोटा है। महिलाओं और पुरुषों के लिए दुर्गंध भरे गन्दे शौचालय यहां की शान हैं। जो प्रमुख पहचान बन चुकी है। एम्बुलेंस और मौके पर रिकवरी वैन जैसी सुविधाओं से यात्री वंचित हैं। किन्तु टोल प्लाजा पर शुल्क पूरा देना होगा।
         लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इस निर्माणाधीन टोल प्लाजा से छोटे बड़े वाहनों के मिलाकर हजारों वाहन गुजरते हैं। इन वाहन स्वामियों समेत स्थानीय लोगों से  से भी भारी भरकम टोल टैक्स वासुकी की जाती है। लेकिन सुविधा के नाम पर यहां आपको निराशा के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। बात करें चाहे पेयजल की शौचालय की या फिर रिकवरी वैन, एम्बुलेंस और मेडिकल की फस्ट एड किट की तो यहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। राहगीर मानसी अस्थाना, रेनू सिंह, सुधा तिवारी, मोहम्मद आजम, विमलेश तिवारी, कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि अपने परिवार के साथ टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। परिवार की महिलाओं को शौचक्रिया के लिए शौचालय में पानी नहीं मिला, अव्यवस्था के साथ ही दुर्गंध के चलते शौचालय में एक पल भी  रुका नहीं गया। पेयजल की व्यवस्था नहीं मिली, इसी दौरान प्रयागराज की रहने वाली नैन्सी लखनऊ से वापस आ रहे थी टोल प्लाजा पर पहुंचते ही अचानक  उन्हें उल्टियां होने लगी। गाड़ी से उतरकर वह बाहर उल्टी करने लगी जिसके बाद उन्हें पानी और फस्टएड की आवश्यकता हुई किन्तु टोल प्लाजा पर उन्हें पानी और फस्टएड की सुविधा मुहैय्या नहीं हुई। मजबूर होकर बिना सुविधा मिले वहां से जाना पड़ा। स्थानीय निवासी संदीप कुमार, विनय पाण्डेय, संजय कुमार, शिवा, कुलदीप कुमार, राजू सिंह ने बताया कि हम लोग ऊंचाहार के स्थानीय निवासी हैं। हम अपने वाहन से जाते हैं तो टोल कर्मी बदसलूकी करते हुए टोल का पूरा टैक्स वसूल करते हैं। यहां न ही रिकवरी वैन की सुविधा है और न ही एंबुलेंस की सुवधि है। कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग भी यदा कदा ही जाती है। टोल पर शुल्क अदा करने के बाद भी सुविधाएं न मिलने पर यात्रियों लोगों भारी आक्रोश है।