सिविल सेवा और इंजीनियरिंग सेवा के दो अफसरों के बीच अनोखा विवाद, पढ़ कर हो जायेगे हैरान !

सिविल सेवा और इंजीनियरिंग सेवा के दो अफसरों के बीच अनोखा विवाद, पढ़ कर हो जायेगे हैरान !

-:विज्ञापन:-

अंबेडकरनगर से एक ऐसा विवाद सामने आया है जिसे पढ़ आप भी हैरान हो जायेगे दरअसल सिविल सेवा और इंजीनियरिंग सेवा के दो अफसरों के बीच एक निर्देशित युद्ध काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि अंबेडकरनगर के जलालपुर SDM ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को पत्र भेजा पत्र में सड़क किनारे साफ़ सफाई और कटान के निर्देश दिए और जल्दी-जल्दी कार्य को पूरा हो ये सुनिश्चित किया जाये। बस SDM के निर्देश से इंजीनियर साहब को गुस्सा आ गया।

सफाई के निर्देश पर इंजीनियर साहब ने जवाबी पत्र में उल्टा सवाल पूछ डाले। पत्र में लिखा गया कि क्या आप द्वारा “निर्देशित किया जाना उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम-3 में वर्णित नियमों के अनुसार उपयुक्त है? इतना ही नहीं इंजीनियर ने आगे सवाल किया क्या आप द्वारा मालीपुर से जबलपुर मार्ग पर लटकी झाडियों एवं पेड़ो की शाखाओं को साफ कराने हेतु कोई बजट इस खण्ड को उपलब्ध कराया है? इसके आलावा पत्र में उन्होंने ये भी पूछा की उक्त संदर्भित कार्य मे जो धनराशि प्रयोग की जायेगी उसे किस मद से खर्च किया जायेगा, जिससे उक्त कार्य यथा शीघ्र कराया जा सके।
इन सभी सवालो को पूछ कर पत्र में लिखा कि कृपया उक्त बिन्दुओ की स्पष्ट आख्या इस खण्ड को उपलब्ध कराने का कष्ट करे जिससे नियम संगत कार्य कराया जा सके। इंजीनियर का सफाई करने के निर्देश पर यु गुस्से भरा पत्र पढ़ कर SDM साहब हक्के-बक्के रह गए और उनके होश उड़ गए। ये पत्र का युद्ध लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।