रायबरेली-एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वतंत्रता दिवस विविधता के साथ मनाया गया परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण,,,

रायबरेली-एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वतंत्रता दिवस विविधता के साथ मनाया गया परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वतंत्रता दिवस विविधता के साथ मनाया गया। भव्य रूप से सजे स्टेडियम परिसर में परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की चर्चा करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। समारोह में झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने भी अत्यंत प्रेरक प्रदर्शन किया। परियोजना प्रमुख ने विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया । इसके अलावा सी आई एस एफ के जवानों, झांकियों तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए शाम को सूफी संध्या का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने किया। किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की चर्चा करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। समारोह में झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने भी अत्यंत प्रेरक प्रदर्शन किया। परियोजना प्रमुख ने विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया । इसके अलावा सी आई एस एफ के जवानों, झांकियों तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए शाम को सूफी संध्या का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने किया।