रायबरेली-फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

रायबरेली-फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया उन्मूलन संगोष्ठी का हो आयोजन:सीडीओ

रायबरेली-फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन (एमडीए/आईडीए) अभियान की तैयारियों एवं प्रगति की अंतर्विभागीय समीक्षा हेतु  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने की।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे इस महत्त्वपूर्ण अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि दवा वितरण एवं सेवन की निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि जिले का प्रत्येक लक्षित व्यक्ति इस अभियान से लाभान्वित हो सके।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर दवा वितरण की व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए तथा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,औषधि उपचारको एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने यह भी कहा कि दवा सेवन को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। निर्देश दिया ग्रामीण क्षेत्रो में प्रधान की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन किया जाए।

सीएमओ ने अवगत कराया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में जिले के 8 ब्लॉकों  बछरांवा,महाराजगंज, बेलाभेला,सलोन, डीह,हरचंदपुर, जातुआटप्पा व खीरों क्षेत्रों में दवा वितरण व सेवन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में दवा वितरण दलों की संख्या, दवा भंडारण, परिवहन तथा निगरानी व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में  मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्रा, जॉइंट डायरेक्टर एनसीवीबीडीसी डॉ रिंकू शर्मा, नेशनल मैनेजर पीसीआई डॉ ले0 कर्नल सोमनाथ बैनर्जी,नेशनल मैनेजर सीएफएआर डॉ अखिला, नेशनल मैनेजर सीएचएआई डॉ जयराम परासा, स्टेट मैनेजर विकास द्विवेदी,जोनल कॉर्डिनेटर डब्लूएचओ डॉ0  निशान्त सिंह,स्टेट टीम पैथ डॉ  शैलेन्द्र मिश्रा,डीआईओएस संजीव सिंह,बीएसए शिवेंद्र सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।