रायबरेली-जिला महिला अस्पताल में रिश्वत का खेल, मरीज की छुट्टी के लिए नर्स ने मांगे 200 रुपए, वीडियो वायरल

रायबरेली-जिला महिला अस्पताल में रिश्वत का खेल, मरीज की छुट्टी के लिए नर्स ने मांगे 200 रुपए, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

रायबरेली-जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंचार्ज सिस्टर अनीता सुमन द्वारा मरीज की छुट्टी के लिए 200 रुपए की मांग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सिस्टर अनीता मरीज के तीमारदार से खुलेआम पैसों की मांग कर रही हैं। मरीज के परिजन को मजबूरन अपना पर्स खोलकर रिश्वत देनी पड़ी। अस्पताल में यह वसूली का सिलसिला यहीं नहीं रुकता। ऑपरेशन के लिए 4,000 रुपए, खून की जांच के लिए 250 रुपए और प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराने के लिए अलग से पैसे मांगे जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध वसूली का बंटवारा ऊपर के स्तर तक होता है। फिलहाल महिला सीएमएस जो नियम-कानून की पालन के लिए जानी जाती हैं, अब देखना यह है कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करती हैं।