रायबरेली - महिला हिंसा विरोध उन्मूलन दिवस पर सबला संस्था द्वारा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन

रायबरेली - महिला हिंसा विरोध उन्मूलन दिवस पर सबला संस्था द्वारा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन
रायबरेली - महिला हिंसा विरोध उन्मूलन दिवस पर सबला संस्था द्वारा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8115983620

रायबरेली: सबला संस्था की समर्थ परियोजना के अंतर्गत महिला हिंसा विरोध उन्मूलन दिवस के अवसर पर विकासखंड हरचंदपुर की तीन ग्राम सभाओं—खुचमा (शोरा), नए पुरवा (कठवारा) और गुल्लूपुर—में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती हिंसा की स्थिति से अवगत कराया गया। वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वभर में हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या होने का तथ्य सामने आया, जो महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता प्रकट करता है।
 इस पर गीता ने कहा कि ऐसे हाथ से होते हैं लेकिन इनका आंकड़ा इतना बड़ा है हमें पता नहीं था, इससे बचने के लिए हम क्या कर सकते हैं। तूने बताया गया कि खुद की सतर्कता भी बहुत जरूरी है और सरकार द्वारा चलाई गई सुविधाओं की जानकारी होना भी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शारीरिक, यौन, मानसिक/भावनात्मक, वित्तीय, घरेलू एवं डिजिटल हिंसा के रूपों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने प्रत्येक प्रकार की हिंसा को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जिससे महिलाएँ अपने आसपास होने वाली घटनाओं को पहचान सकें।
साथ ही, महिलाओं को भारतीय कानूनों—IPC की धाराएँ, दहेज प्रताड़ना प्रावधान, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, और POSH अधिनियम 2013—के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि हिंसा की स्थिति में महिला थाना, वन-स्टॉप सेंटर और हेल्पलाइन महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं। महिलाओं ने बताया कि समर्थ परियोजना के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया है वह अब अपने अधिकारों को समझने लगी हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं ने हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गाँव में रैली भी निकाली।
रैली में महिलाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन वाली तख्तियाँ लेकर नारे लगाए और लोगों से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की। जिससे वह अपने आसपास महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाएं।
आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सबला -समर्थ परियोजना की पूरी टीम का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।