रायबरेली के नेहरू नगर में हुए मारपीट के मामले में तीन डॉक्टरों समेत छह पर मारपीट का केस दर्ज

रायबरेली के नेहरू नगर में हुए मारपीट के मामले में तीन डॉक्टरों समेत छह पर मारपीट का केस दर्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

तीन डॉक्टरों समेत छह पर मारपीट का केस

रायबरेली-क्लीनिक के सामने बाइक खड़ी करने पर डॉक्टरों ने एक युवक की न सिर्फ धुनाई की, बल्कि जानमाल की धमकी दी। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों पर मारपीट, जानमाल की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

भदोखर थाना क्षेत्र के सुलखियापुर निवासी प्रदीप कुमार के मुताबिक बीते एक सितंबर की रात 8.30 बजे भतीजे का इलाज कराने के लिए शहर स्थित अग्रिम हॉस्पिटल गया था। जल्दबाजी में अपनी बाइक को सर्वेश्वरी डेंटल क्लीनिक नेहरू नगर के सामने खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर डॉक्टरों समेत अन्य लोगों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर डॉ. प्रभात कुमार यादव, डॉ. आरके यादव, डॉ. एचपी यादव और तीन लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच सीओ सदर अमित सिंह करेंगे।