रायबरेली-संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, एकता विहार कॉलोनी की घटना

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, एकता विहार कॉलोनी की घटना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-मिल एरिया की एकता विहार कालोनी में गुरुवार की रात एक युवती का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। परिवारजन के मुताबिक घटना के समय युवती घर में अकेली थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बछरावां के थुलेंडी निवासी राजू अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ एकता विहार कालोनी में किराए में मकान में रहते हैं।

परिवारजन के मुताबिक राजू और उनका बेटा श्रमिक का तो पत्नी और बेटियां लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती हैं। गुरुवार की रात सभी लोग अपने काम पर गए थे, जबकि बेटी मुस्कान उर्फ मानसी घर में अकेली थी।

रात में परिवार के लोग वापस लौटे तो मानसी का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। परिवारजन की चीत्कार सुन आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।