रायबरेली-सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज,गोरखपुर की रहने वाली युवती ने यौन शोषण का लगाया था आरोप

रायबरेली-सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज,गोरखपुर की रहने वाली युवती ने यौन शोषण का लगाया था आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

गोरखपुर की रहने वाली युवती का यौन शोषण और दहेज की मांग करने वाले सिपाही के खिलाफ बुधवार शाम डीह थाने में केस दर्ज हो गया। सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी होगी। गोरखपुर निवासी युवती ने मंगलवार को बताया था कि वह राजस्थान प्रांत के प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन के पद कार्यरत है।

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के कोडरा मोहम्मदपुर निवासी उपेंद्र यादव रायबरेली के डीह थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। 12 जुलाई 2024 को सिपाही के साथ उनकी सगाई हुई थी। विवाह की तारीख आठ फरवरी 2025 तय की गई थी।

पीड़िता के मुताबिक सिपाही ने राजस्थान, लखनऊ और रायबरेली में उसे अपने साथ रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया। अब सिपाही ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। शादी करने के एवज में सिपाही 10 लाख की नकदी और कार की मांग कर रहा है।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सिपाही उपेंद्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। सिपाही को निलंबित भी किया जाएगा।