रायबरेली: नो हेलमेट नो फ्यूल का आदेश बेअसर

रायबरेली: नो हेलमेट नो फ्यूल का आदेश बेअसर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-नो हेलमेट नो फ्यूल का आदेश पेट्रोल पंप संचालकों के लिए बेमानी साबित हो रहा है। उन्होंने बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल देना बंद नहीं किया गया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल देने का वीडियो वायरल हुआ।

वीडियो ऊंचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी मेन गेट के निकट स्थित फीलिंग स्टेशन का बताया जा रहा है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में आठ पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में बाइक सवार पेट्रोल भराते हैं। आए दिन सड़क हादसों में बिना हेलमेट लोग जान गवां रहे हैं। इसके बावजूद लोग बिना हेलमेट बाइक से फर्राटा भरते हैं। इसपर रोक की कोशिश के तहत शासन ने पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन पेट्रोल पंप संचालक मनमानी पर उतारू हैं।
शुक्रवार को एनटीपीसी के मुख्य गेट के निकट स्थित फीलिंग स्टेशन पर बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा था, जिसका किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक है। इसका उल्लंघन करने वाले पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।