रायबरेली-तहसील डलमऊ में बाढ़ चौपाल का किया गया आयोजन

रायबरेली-तहसील डलमऊ में बाढ़ चौपाल का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-तहसील डलमऊ में एसडीएम सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षत में ग्राम मोहद्दीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण एवं त्वरित राहत कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं राजस्व टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से बाढ़ से प्रभावित फसलों, घरों की क्षति, पशुओं के चारे, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्रभावितो को शीघ्र ही आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सक्रिय रखते हुए स्वच्छ पेयजल एवं मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

चौपाल में यह भी निर्देश दिया गया कि यदि किसी भी परिवारों के घर या फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है तो उनकी रिपोर्ट तैयार कर ली जाए। ताकि प्रभावित को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, डिप्टी पशु चिकित्साधिकारी, तहसील प्रशासन,कृषि विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।