रायबरेली- एसडीएम के जनता दर्शन चालिस साल पुरानें विवाद किया निपटारा जाने क्या था मामला,,,,,?

रायबरेली- एसडीएम के जनता दर्शन चालिस साल पुरानें विवाद किया निपटारा जाने क्या था मामला,,,,,?

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-जनता दर्शन मात्र औपचारिकता नहीं बल्कि विवादों के सीधा निस्तारण है। यह ऊंचाहार एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने साबित कर दिया है। जनता दर्शन में आए दशकों पुराने विवाद का संज्ञान लेकर निस्तारण कार दिया गया है। एसडीएम की यह कार्रवाई दिनों पक्षों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आम तौर पर जनता दर्शन में निस्तारण नहीं बल्कि फरियादियों को सालों तक तहसील में समाधान दिवस तक के चक्कर लगाने की खबरें आती हैं। लेकिन एसडीएम राजेश कुमार के तहसील की कमान संभालते ही यहां ढुलमुल निजाम बदल गए हैं।
       मामला तहसील क्षेत्र ईश्वरदासपुर का है। गाँव के हरिनाथ सिंह व कृष्ण बिहारी सिंह के मध्य नाली व खड़ंजे को लेकर करीब पांच दशक के समय से अधिक विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आला अधिकारियों से समाधान दिवस में करते चले आ रहे हैं किन्तु उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के तहसील की कमान संभालते ही मामला उनके संज्ञान में आते ही राजस्व की एक टीम गठन कार दिया एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों का विवाद सुना और गुरुवार को टीम ने मौके की जांच किया और एसडीएम के निर्देशानुसार जल निकासी और निकास के लिए खड़ंजे का निर्माण करवाकर समाधान करवा दिया। दोनों पक्षों ने भी इस कार्रवाई पर सहमती जताई है। 
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक चन्द्र कुमार दीक्षित, लेखपाल प्रमोद गुप्ता, पंकज वर्मा, बालेश्वर द्विवेदी, शंकर लाल मौजूद रहे।