रायबरेली-सीएचसी अधीक्षक का नर्स पर आया दिल , जबरन जांघ पर बैठाने की कोशिश की , केस दर्ज

रायबरेली-सीएचसी अधीक्षक का नर्स पर आया दिल , जबरन जांघ पर बैठाने की कोशिश की , केस दर्ज

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


रायबरेली - जिले के सरेनी सीएचसी अधीक्षक अपनी आशिकी के कारण बुरे फंस गए है। उनका एक नर्स पर दिल आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की , उसे खींचकर अपनी जांघ पर बैठा लिया। एब इस मामले में एसपी के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। 
       आरोप है कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने संविदा स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी की व उसका हाथ पकड़ कर जांघ पर बैठा लिया घटना से हड़बड़ाई नर्स जब हाथ छुड़ाकर कमरे से भागी तो अधीक्षक ने कहा कि नौकरी करना है तो जो कहूंगा करना होगा नहीं तो हटवा दूंगा और मरवा डालूंगा। बताया जाता है कि  सामुदायिक केंद्र की एक स्टाफ नर्स गुरुवार की दोपहर बाद अपरान्ह 3:00 बजे प्रसव कक्ष में मरीज देख रही थी तभी चिकित्सक अधीक्षक डॉक्टर राजेश गौतम ने उसे फोन कर बुलाया इस पर अधीक्षक ने कहा की नौकरी करनी है कि नहीं बगैर देरी के तुरंत एआरो के आवास में आइये इससे वह घबरा गई और आदेश का पालन करते हुए जैसे ही कमरे में पहुंची तो अधीक्षक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी की और अपनी जांघ में बिठा लिया नर्स ने एतराज किया तो अधीक्षक ने कहा कि नौकरी करनी है तो मेरे कहने पर चलना होगा वरना हटवा दूंगा और मरवा डालूंगा पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अधीक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है इस संबंध में कोतवाल रमेश चंद्र यादव का कहना है की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।