रायबरेली-बिजली चोरी करने वाले दरोगा ने अन्य बिजली चोरों को भी दे दी क्लीन चिट

रायबरेली-बिजली चोरी करने वाले दरोगा ने  अन्य बिजली चोरों को भी दे दी क्लीन चिट

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- जब खुद अपराधी हो तो दूसरे अपराधी को कैसे दोषी ठहरा सकते हो ?  ये व्यवहारिक दिक्कत कोतवाली के एक दरोगा के सामने आई तो वह अपराधी के पक्ष में खड़ा हो गया और अपराध में दोषी को क्लीन चिट दे दी । पुलिस के इस कारनामे की चर्चा चारों ओर है । इसमें सीओ डलमऊ जांच भी कर रहे हैं ।
       पूरा मामला कोटवाल में तैनात दरोगा अजय मलिक का है । पहले इनके कारनामे की बात करते हैं ।  यह दरोगा नगर के पोस्ट ऑफिस के पीछे एक किराए के मकान में रहते है। इनके कमरे में विद्युत कनेक्शन नहीं था तो इन्होंने पड़ोसी की लाइन से कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी शुरू कर दी । पड़ोसी ने सब ऐतराज किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया और वर्दी का रौब दिखाकर उसे डराया । पीड़ित ने इनकी शिकायत अधिकारियों से की तो इन्होंने बिजली चोरी की लाइन को बंद कर दिया । पूरे मामले की जांच सीओ डलमऊ कर रहे है ।
      अब इनके दूसरे कारनामे की चर्चा करते है । क्षेत्र के गांव पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन ने चोरी छिपे विद्युत पोल लगाकर बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया था । अवर अभियंता ने इसकी शिकायत कोतवाली में की तो कोटवाल ने मामले की जांच इसी दरोगा को दे दी । दरोगा ने जांच में बिजली चोरों को क्लीन चिट दे है । उन्हें न तो चोरी से लगाए गए विद्युत पोल दिखे न ही चोरी से विद्युत उपभोग के लिए लगाए गए विद्युत तार। कुल मिलाकर चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत यहां चरितार्थ हुई है । कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच सीओ डलमऊ कर रहे हैं । जांच के बाद कार्रवाई होगी ।