रायबरेली-दो बच्चों की मां पार ऐसी आशिकी हुई सवार कि समाज के बनाए रिवाजों को मारी ठोकर,,,,

रायबरेली-दो बच्चों की मां पार ऐसी आशिकी हुई सवार कि समाज के बनाए रिवाजों को मारी ठोकर,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- दो बच्चों की मां पार ऐसी आशिकी सवार हुई कि समाज के बनाए रिवाजों को ठोकर मारकर शादी के 12 साल बाद पति और दोनों बच्चों को छोड़ प्रेमी का थाम लिया और उसके साथ चली गई। 
        दरअसल मामला नगर से जुड़े गाँव मदारीगंज़ का है। यहां का रहने वाले युवक का प्रतापगढ़ जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गाँव मे ससुराल में रह रही दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने समाज रस्मों रिवाज तोड़कर साथ जीने मरने का फैसला ले लिया। 

पीड़ित पति और परिवार समेत गाँव के लोगों पर भी नहीं पसीजी महिला।

प्रतापगढ़ जनपद के थाना नवाबगंज निवासी राम किशोर की वर्ष 2012 में उनके जनपद के थाना कुंडा क्षेत्र में एक युवती से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था दोनों के दो बच्चे हुए बेटा कृष्णा 10 वर्ष और बेटी राधिका 7 वर्ष हैं। राम किशोर परिवार के जीविकोपार्जन के लिए लुधियाना शहर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। इसी सिलसिले के चलते वह कुछ सालों से बाहर शहर में ही रहता है। मदारीगंज गाँव के युवक के राम किशोर के गाँव में ही बुवा के घर आना जाना था। इसी बीच उसकी मुलाकात उसकी पत्नी से हो गई। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर धीरे–धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार इतना गहराया कि उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। अब दोनों ने एक साथ जीवन व्यतीत करने का फैसला कर लिया। बात धीरे धीरे दोनों के घेर वालों को पता चली तो दोनों के घर वालों ने उन्हें बहुत समझाया बुझाया समाज और रिश्तेदारों में बुराई का हवाला दिया। किन्तु दोनों नहीं माने। यह मामला कई कई हफ्ते तक चलता रहा। लेकिन बात नहीं बनी। महिला भी बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही थी। मामला  थाना पहुंचा वहां कोई हक नहीं निकला। अंततः बुधवार को दोनों पक्ष अरखा के राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह के पहुंचे जहां राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी और पति, पत्नी और प्रेमी के एकराय होने पर आखिरकार निर्णय के बाद महिला अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह के निर्णायक भूमिका के दोनों पक्षों धन्यवाद ज्ञापित किया ओर अपने अपने घर वापस लौट गए।