रायबरेली-बिजली विभाग में मीटर इंस्टॉल कर रही एक कम्पनी के मालिक ने टीम के सदस्यों पर लगाये गम्भीर आरोप जाने क्या,,,❓

रायबरेली-बिजली विभाग में मीटर इंस्टॉल कर रही एक कम्पनी के मालिक ने टीम के सदस्यों पर लगाये गम्भीर आरोप जाने क्या,,,❓

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-बिजली विभाग में मीटर इंस्टॉल कर रही एक कम्पनी के मालिक ने अपने ही कम्पनी की टीम के सदस्यों पर बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। कम्पनी मालिक का कहना है कि उन्हें साधारण और स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य मिला है। क्षेत्र में कार्य कर रहे एक टीम के कई सदस्यों ने कम्पनी की चोरी से नए और पुराने मिलाकर दर्जनों मीटर चोरी कर लिए। इससे सीधे उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में समस्या हो रही है। कम्पनी ने टीम के सदस्यों पर टूल्स चोरी का भी आरोप लगाया है। 
        बिजली विभाग में कार्यरत हरीश इलेक्ट्रिकल्स कम्पनी के मालिक हरिश्चंद्र शर्मा ने मीटर चोरी करने के मामले कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई चार लोगों को नामजद किया। बिजली विभाग में कम्पनी मूल रूप से मीटर लगाने कर कार्य रही है। वर्तमान समय में कम्पनी क्षेत्र के कंदरावाँ फीडर में कार्य कर रही है। आरोप है कि इसी कम्पनी में कार्य करने के दौरान टीम के चार सदस्यों ने कुल 75 मीटर चोरी कर लिए और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करके कम्पनी की चोरी से नए मीटर इंस्टॉल कर दिए उपभोक्ताओं के पुराने मीटर समेत नए मीटर का गबन कार दिया गया। बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिल नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कम्पनी ने चारों आरोपियों पर लैपटॉप और टूल्स चोरी का भी आरोप लगाया है। 
वहीं टीम के सदस्यों का कहना कि कम्पनी ने कार्य करवाने के बाद हमारी मजदूरी नहीं दिया। उन्हें सारे मीटर ससमय वापस कर दिया गया है। मजदूरी का पैसा न देना पड़े इसके लिए कम्पनी दबाव बनाने लिए मीटर चोरी के झूठे आरोप लगा रही है। 
कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।