रायबरेली-डिपो में भी दिख रहा ठंड का असर, बसों में सफर करने वाले यात्रियों में आई कटौती

रायबरेली-डिपो में भी दिख रहा ठंड का असर, बसों में सफर करने वाले यात्रियों में आई कटौती

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-शिवम त्रिवेदी

रायबरेली-ठंड का कहर जारी है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर रोडवेज पर पड़ रहा है। यात्रियों की कमी से रोडवेज को बड़ा झटका लगा है। परिवहन निगम की प्रतिदिन करीब सात लाख रुपये की आमदनी घट गई है।

रोडवेज के बेड़े में इस समय रही हैं। निगम की 55 और अनुबंधित 80 बसें चल रही हैं। इन बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़, दिल्ली, प्रयागराज, अयोध्या, सुलतानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया समेत अन्य जनपदों को हो रहा है। इनमें मुख्य रूट लखनऊ व कानपुर का है। इन रूटों पर अधिक सवारियां निकलने के कारण बसों का संचालन भी अधिक होता है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 18 से 20 हजार यात्री सफर करते थे। तापमान लुढकने से यात्रियों की संख्या छह से सात हजार तक घट गई है। इसका असर आमदनी पर पड़ा है। प्रतिदिन निगम को 18 से 20 लाख रुपये मिलते थे, इस समय बड़ी मुश्किल से 11 से 12 लाख रुपये मिल रहे हैं। इसे देखते हुए रोडवेज की कई रूटों पर बसों की संख्या भी कम कर दी गई है।

सवारियां होने पर ही चलाई जा रहीं हैं बसें

बसों का संचालन सवारियां होने पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले सभी रूटों पर चलने वाली बसों का समय निर्धारित था, उसी समय बसें छूटती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यात्रियों की पर्याप्त संख्या होने के बाद ही बसें निकल रही है

गलन बढ़ने से सवारियां कम निकल रही हैं। इससे प्रतिदिन कम से कम सात लाख रुपये की आमदनी घट गई है। कुछ रूटों पर बसें भी कम की गई हैं।

एमएल केसरवानी, सहायक क्षेत्रीय