रायबरेली-युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, घर के सामने पेड़ से लटकता मिला शव; हत्या का आरोप

रायबरेली-युवक की संदिग्ध  परिस्थितियों मौत, घर के सामने पेड़ से लटकता मिला शव; हत्या का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

एक गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मृतक के परिवारजन ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुबक्शगंज के मिसिर खेड़ा मजरे गौरी सतांव निवासी सुशील कुमार तिवारी का शव शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटकता मिला। सुशील किसान थे, वह अपनी और गांव के कुछ अन्य लोगों के खेत किराए पर लेकर खेती कराते थे।

परिवारजन के मुताबिक सुशील गुरुवार की रात करीब 10 बजे घर लौट कर आए और खाना खाकर सो गए। सुबह उनका शव घर के सामने चिलवल के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। परिवारजन का कहना है कि सुशील रात में घर से बाहर कब निकले, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। परिवारजन ने सुशील की हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

सुबह सुशील की मौत की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवारजन ने शव को नीचे उतरवाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।