रायबरेली-डीएम ने छतिग्रस्त गल्ला मंडी फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

रायबरेली-डीएम ने छतिग्रस्त गल्ला मंडी फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने छतिग्रस्त गल्ला मंडी फ्लाईओवर का निरीक्षण कर जायजा लिया।
         निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था। फ्लाईओवर छतिग्रस्त होने का संज्ञान लेकर छतिग्रस्त हिस्से में बैरीकेटिंग कराकर 02 पहिया वाहनों के आवागमन हेतु खोला गया है, शेष चार पहिया वाहनों व भारी वाहनों के लिये यातायात मार्ग का डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, चार पहिया वाहन व भारी वाहन रायबरेली बस स्टॉप से जहानाबाद पुलिस चौकी से त्रिपुला होते हुए लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ-जा सकेंगे। 
           जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि छतिग्रस्त फ्लाईओवर की जांच कराकर शीघ्र मरम्मत का कार्य कराया जाए, जिससे आम जनमानस का यातायात सुगम बन सकें।
          इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।