रायबरेली- मानवता को गौरवान्वित करने वाली एक सुखद खबर,लेखपाल प्रमोद गुप्ता का सरहनीय कार्य ?

रायबरेली- मानवता को गौरवान्वित करने वाली एक सुखद खबर,लेखपाल प्रमोद गुप्ता का सरहनीय कार्य ?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

 ऊंचाहार/रायबरेली- रायबरेली से मानवता को गौरवान्वित करने वाली एक सुखद खबर सामने आई है। जहाँ एक ओर कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं तहसील प्रशासन के एक लेखपाल ने बेजुबान गौवंश की जान बचाकर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।
ठंड से बेहाल था गौवंश
मंगलवार को ऊंचाहार तहसील के मुख्य गेट पर एक गोवंश भीषण ठंड के कारण ठिठुर रहा था। अत्यधिक शीत के चलते उसकी हालत काफी नाजुक हो गई थी और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ था। तहसील परिसर में मौजूद लोग उसे देख तो रहे थे, लेकिन मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।
लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता की तत्परता और उपचार
इसी दौरान वहां तैनात लेखपाल की नजर उस असहाय पशु पर पड़ी। लेखपाल प्रमोद गुप्ता ने बिना समय गंवाए तत्काल गौवंश की मदद का निर्णय लिया। उन्होंने न केवल उसके उपचार की व्यवस्था की, बल्कि ठंड से राहत दिलाने के लिए मुख्य गेट के पास ही अलाव जलवाया। लेखपाल ने स्वयं प्रयास कर गौवंश को अलाव की गर्मी पहुंचाई, जिससे उसके शरीर का तापमान सामान्य हो सका। उसे खाने के लिए चारा पानी समेत आहार दिया और सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुँचाया
लेखपाल और वहां मौजूद कर्मचारियों की घंटों की मेहनत रंग लाई। जब गर्मी पाकर और प्राथमिक उपचार के बाद गौवंश की हालत में सुधार हुआ और वह सामान्य हुआ, तब उसे सुरक्षित तरीके से गौ संरक्षण केंद्र (आश्रय स्थल) भिजवाया गया।स्थानीय लोगों ने लेखपाल के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की है।