रायबरेली-जवानों की ललकार - भारतीय ध्वज हमारा गौरव , रगों में तिरंगा

रायबरेली-जवानों की ललकार - भारतीय ध्वज हमारा गौरव , रगों  में तिरंगा

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- एनटीपीसी ऊंचाहार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों ने निभाई सहभागिता देशभर में मनाई जा रहे 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ऊंचाहार में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा उत्सव का विशेष अभियान मनाया जा रहा है।  इसी क्रम में गुरुवार को  एनटीपीसी ऊंचाहार के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ऊंचाहार में कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा साइकिल रैली से की गई। जवानों ने कहा कि भारतीय ध्वज हमारा गौरव है , हमारी रगों में तिरंगा बसा हुआ है। 
        केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पारिवारिक आवास से लेकर पूरे टाउनशिप परिसर में हर घर तिरंगा अभियान का रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जिसमें उप कमांडेंट श्री अजय त्रिपाठी व सहायक कमांडेंट रामफल व सहायक कमांडेंट अग्नि एम एस कंडारी वह इंस्पेक्टर समीर अहमद व इंस्पेक्टर बाबूलाल मीणा व महिला इंस्पेक्टर प्रतिमा देवी  विजिलेंस से के के मिश्रा के साथ अन्य 72 बल सदस्यों ने भाग लिया हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुरी कॉलोनी परिषद में तिरंगा से संबंधित नारे गुंजायमान मान रहे।