रायबरेली-स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा छोड़कर रामराज लाने निकले-सांसद बाबूसिंह कुशवाहा

रायबरेली-स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा छोड़कर रामराज लाने निकले-सांसद बाबूसिंह कुशवाहा

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- आयोजित एक कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर से सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कई आरोप लगाए। 
कुशवाहा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा छोड़कर रामराज लाने निकले थे। वे 2022 के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौर्य, शाक्य, सेन और कुशवाहा जाति में मतभेद पैदा करते हैं। 
कार्यक्रम में बिहार के बाबू जगदेव प्रसाद के योगदान पर चर्चा हुई। कुशवाहा ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के अधिकारों की बात की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं है। वे जनता को उसका हक दिलाना चाहते हैं।सूत्रों के मुताबिक, बाबूसिंह कुशवाहा जल्द ही अपने समाज के किसी व्यक्ति को विधानसभा चुनाव में उतार सकते हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं को संसद और शासन के हर स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।कुशवाहा ने कहा कि वे समाज के हर तबके की आवाज बुलंद करेंगे। किसानों को उपज का उचित मूल्य, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पार्टी प्रयासरत है।जन अधिकार पार्टी की यह गतिविधि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय लोगों में पार्टी के प्रति बढ़ती रुचि से संकेत मिलता है कि पार्टी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।