Raebareli:कदरावं में ग्राम प्रधान उप चुनाव शांती पूर्ण संपन्न

Raebareli:कदरावं में ग्राम प्रधान उप चुनाव शांती पूर्ण  संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट=सागर तिवारी




ऊंचाहार (रायबरेली): बुधवार की सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे तक 57.52 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
      कंदरावां ग्राम पंचायत में प्रधान रहे राजेश बहादुर सिंह की लंबी बीमारी के चलते निधन होने से यह सीट रिक्त हो गई थी। शासन के निर्देश पर पांच मतदान केंद्रों के अंतर्गत 16 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। पुलिस की सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, क्षेत्राधिकार अरुण कुमार नौहवार व सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित शुक्ल भ्रमण कर सभी पोलिंग सेंटरों का जायजा लेते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित शुक्ल ने बताया कि सभी 16 बूथों पर 57.52 फीसद मतदान हुआ है। वीडियोग्राफी के बीच सभी मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। जहां दिन रात पुलिस बल का पहरा रहेगा। आठ सितंबर यानि बृहस्पतिवार की सुबह से आठ बजे ब्लॉक मुख्यालय सभागार में मतों की गणना की जाएगी।