रायबरेली-शिक्षकों के सम्मान में गूँजा नवोदय परिसर

रायबरेली-शिक्षकों के सम्मान में गूँजा नवोदय परिसर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

महराजगंज-रायबरेली-बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस। जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. यज्ञनाथ मिश्रा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवम अवस्थी ने किया।
इस अवसर पर "एक पेड़ गुरु जी के नाम" कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर  मनोज पांडेय, शिवम अवस्थी, शफक शमसी एम. एन. तिवारी, अभय त्रिपाठी, रघुवीर मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, विद्या भूषण गुप्ता, राधेश्याम, पी. के. श्रीवास्तव, आर. एफ. रसूल, ए. पी. मिश्रा तथा पूनम जायसवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।