तिरंगा रोशनी से सजा रायबरेली जनपद

तिरंगा रोशनी से सजा रायबरेली जनपद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद रायबरेली के ऐतिहासिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख चौराहों पर भव्य तिरंगा लाइटिंग की गई। तिरंगे की रोशनी से सजा पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग उठा और वातावरण में एकता, गर्व व उत्साह का संचार हुआ।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि तिरंगा लाइटिंग का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाना और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि यह दृश्य न केवल नागरिकों में उत्साह भरता है, बल्कि युवाओं को देश के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा भी देता है।

लाइटिंग के दौरान ऐतिहासिक भवनों पर तिरंगे की थीम आधारित रोशनी, सरकारी कार्यालयों में तिरंगा सजावट और प्रमुख चौराहों पर रंगीन प्रोजेक्शन से वातावरण मनमोहक हो गया।