रायबरेली-लाखों की चोरी में वांछित चल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,,,

रायबरेली-लाखों की चोरी में वांछित चल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,,,

-:विज्ञापन:-


      रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- नगर में हुई लाखों की चोरी में वांछित चल रहे प्रकाश में आए एक अभियुक्त को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। अलीगंज मोहल्ला निवासी सहदेव ठाकुर के बन्द पड़े घर से  31 जुलाई को पच्चीस लाख रुपए कीमत के जेवरात, लाइसेंसी असलहा समेत अन्य सामान चोरी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की संलिप्तता इस मामले में पाई गई है। 
       मामले में इस गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस हाफ इनकाउंटर करते हुए इसके दो साथियों को  जेल का रास्ता दिखा चुकी है। उनके कब्जे से चोरी किए गए पच्चीस लाख रुपए कीमत के जेवरात, एक लाइसेंसी असलहा, सीसीटीवी का डीवीआर समेत जरूरी सामान उठा ले गए थे। इस मामले में पुलिस की एसओजी टीम समेत कई टीमें लगी थी काफी मशक्कत के बाद  उन्हें सफलता मिल गई थी। मंगलवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से इस मामले में संलिप्त रावेन्द्र सरोज पुत्र सदाशिव निवासी सरपतहा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चांदी पायल बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चोरी के मामले प्रकाश में आए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।