रायबरेली-व्यापारियों और आमजन की समस्या का समाधान, एसडीएम ने दिखाया सक्रियता,ब्यापार मंडल के कार्य की की सराहना,,,

रायबरेली-व्यापारियों और आमजन की समस्या का समाधान, एसडीएम ने दिखाया सक्रियता,ब्यापार मंडल के कार्य की की सराहना,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


*रेलवे क्रॉसिंग पर जल निकासी की समस्या का समाधान, एसडीएम की पहल से मिली राहत*

ऊंचाहार-रायबरेली-नगर के रेलवे क्रॉसिंग पर कीचड़ युक्त भीषण जल भराव लोगों के लिए अभिशाप बन गया है। जल निकासी के लिए खोदी जा रही नाली का स्थानीय लोगों के विरोध करने पर मामले में किसी प्रकार की हिंसक झड़प को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की सक्रियता ने रोक विराम लगा दिया है। मामला शान्त कराकर जनहित में नाली खुदाई का अनवरत शुरू करवा  दिया है। 
       नगर के पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड पर भरा कीचड़ युक्त बारिश का पानी नगर से लेकर क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों के लिए अभिशाप बन गया है। मंगलवार की शाम इस समस्या पर जनहित में व्यापार मण्डल के सदस्यों ने पहल करते जल निकासी के लिए नाली खुदाई का कार्य करवा रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और मामला में हिंसा होने की आशंका बढ़ गई। इस दौरान इसकी सूचना एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव को हुई तो तत्काल मामले का संज्ञान लेकर मौके पर पहुंचे और मामले में पटक्षेप कर जनहित में नाली खुदाई का कार्य प्रारम्भ करवा दिया। इससे आमजनस समेत व्यापारियों ने  एसडीएम की इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है। इससे हज़ारों लोगों को कीचड़ युक्त सर्विस पर चलने में राहत मिलेगी।