रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में अध्यापकों के लिए कार्यशाला सप्ताह,,,

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में अध्यापकों के लिए कार्यशाला सप्ताह,,,
रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में अध्यापकों के लिए कार्यशाला सप्ताह,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊचाहार-रायबरेली-एनटीपीसी में स्थित चिन्मय विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यशाला में भाग लिया ।
३० नवम्बर २०२३ को नोएडा चिन्मय मिशन के केंद्रप्रमुख स्वामी चिदरुपानन्दजी तथा वेदान्त विद्वान् एवं साधक, आई.आई.एम. अहमदाबाद के पूर्व‍च्छात्र, शृङ्गेरी स्वामी मठाधीश भारतीतीर्थ द्वारा विद्वद्प्रवर उपाधि से विभूषित आचार्य के. शशिधर जी के ज्ञानप्रकाश से कार्यशाला तेजोमयी हो गई । वैदिक परम्परा से अनुपालित पूर्णकुम्भ से विद्वद्जनों का स्वागत किया गया । दीपप्रज्वलन एवं रामभजन से सत्र का आरंभ हुआ । स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में आचार्य के. शशिधर जी का वैविध्यपूर्ण परिचय देते हुए शुद्ध ज्ञान का उदाहरण प्रस्तुत किया


 । साथ में अध्यापकों को आत्मपरीक्षण के तीन प्रश्न गृहपाठ के स्वरूप में दिए ।
अध्यापकों के साथ अपने विचार साझा करते हुए गुरु शब्द की महिमा बतायी । प्रथम सत्र पी.आर.टी. अध्यापकों के साथ था जिसमें उत्साह के साथ अध्यापन एवं अध्ययन कैसे करें इस विषय पर चर्चा कि गयी । चुटकुले, कथा, उपाख्यान, क्रीडा, प्रहेलिका, गीत एवं नृत्य इनके माध्यम से अध्यापन को मनोरंजक एवं ज्ञानप्रद किया जा सकता है इस विषय पर अपना अमूल्य मार्गदर्शन किया । टी.जी.टी. अध्यापकों को अन्त:स्फूर्ति बनाए रखने के गुर सिखाए । ऊर्जा का रहस्य बताते हुए संकल्पना आधारित अध्यापन के नए आयाम प्रकट किये । पी. जी. टी. अध्यापकों के साथ हुए सत्र में स्पर्धा एवं परीक्षा का भय निकालने के सुझावों को सांझा किया । अष्टांग योग की महिमा बताते हुए छात्रों को तनावमुक्त अध्यापन देने के विषय पर चर्चा की गई।
29 नवम्बर 2023 को रायबरेली में सीबीएससी द्वारा आयोजित ‘हैपी क्लासरूम’ नामक एकदिवसीय कार्यशाला में चिन्मय विद्यालय के ही श्री विवेक शुक्ला और श्री दिनेश चंद्रा ने भाग लिया। जिसमें श्रीमती प्रेरणा शर्मा एवं नितिश कुमार सिंह ने कक्षा में रुचिपूर्ण तथा उत्साहवर्धक वातावरण कैसे निर्माण करें इस विषय पर मार्गदर्शन किया ।
      26 एवं 27 नवम्बर 2023 को जोश पूर्ण वातावरण में द्वि दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमें दिल्ली से आए हुए डॉक्टर अशोक पाण्डेय जी द्वारा शिक्षक संवर्धन कार्यशाला में मेंटरिंग द मेंटर्स व्याख्यान माला के अंतर्गत तीन सत्रों में चिन्मय विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रथम सत्र में सभी शिक्षकों को ६ समूहों में विभाजित कर माउंटेन ट्रैकिंग मेडिटेशन सत्र का आरंभ किया गया।
द्वितीय सत्र में 3S=3E इस सूत्र से शिक्षकों को अवगत कराया की छात्र कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इसी सत्र में ही विभिन्न गतिविधियों द्वारा विद्यालय के समग्र विकास हेतु योजनाओं को बनाना एवं उनका क्रियान्वयन कैसे करें इसके गुर सिखाये गए। तृतीय सत्र में छात्रों को तेजस् बनाने हेतु शिक्षकों द्वारा किस प्रकार के लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए इसका मार्गदर्शन किया। एक शिक्षक को सफल कक्षा अध्यापन के लिए अदिति,बोध,अभ्यास,प्रयोग एवं प्रसार इन पांच तत्वों का ज्ञान दिया। शिक्षकों के प्रत्येक समूह को अंत में किसी भी एक विषय को लेकर किसी भी एक कक्षा के लिए पाठ योजना तैयार करने का कार्य दिया गया। कार्यशाला के आरम्भ से समाप्ति तक सभी शिक्षकों का उत्साह बना रहा। उपर्युक्त कार्यशाला में चिन्मय विद्यालय के कार्यकारी सचिव श्री अनिल सग्गर जी की सन्निधि प्राप्त हुई।  श्रीमती मंजू महोदया के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ ।
उपर्युक्त कार्यशालाओं में प्राचार्य मनीषकुमार स्वामी तथा उपप्राचार्य नरेंद्र सिंह उपस्थित थे । प्राचार्य महोदय के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ ।