रायबरेली-एनटीपीसी के 500 मेगावाट की यूनिट में आई खराबी , उत्पादन हुआ ठप

रायबरेली-एनटीपीसी के 500 मेगावाट की यूनिट में आई खराबी , उत्पादन हुआ ठप

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार - रायबरेली-एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट में तकनीकी खराबी आ गई , जिसके कारण शनिवार की सुबह इस यूनिट को बंद करना पड़ा है । शनिवार शाम तक इस यूनिट में मरम्मत का काम शुरू होगा।
       ज्ञात हो कि ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट प्रत्येक यूनिट उत्पादन क्षमता की कुल पांच यूनिटें स्थापित है , जबकि 500 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट है । बताया जाता है कि 500 मेगावाट क्षमता वाली इसी यूनिट संख्या 6 में शुक्रवार रात से तकनीकी खराबी थी । यूनिट के ब्वायलर ट्यूब में गैस का रिसाव हो रहा था । शनिवार प्रातः तक यह रिसाव काफी बढ़ गया , जिसके कारण उच्चाधिकारियों ने सुबह करीब सात बजकर पचास मिनट पर इस यूनिट को बंद करने का निर्णय लिया । यूनिट बंद होने के बाद ब्वायलर का तापमान सामान्य किया जा रहा है । तापमान सामान्य होने के बाद शनिवार देर शाम से इसकी मरम्मत का काम शुरू होगा । एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण यूनिट बंद हुई है , इसे जल्द ही चलाया जाएगा।