रायबरेली-ग्राम पुरुषोत्तमपुर में ग्रामीणो को खिलाई गई फाइलेरिया औषधि

रायबरेली-ग्राम पुरुषोत्तमपुर में ग्रामीणो को खिलाई गई  फाइलेरिया औषधि

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-खंड विकास अधिकारी राही गौरी राठौर ने बताया है कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदोखर के ग्राम परुषोत्तमपुर करोर में गांव वालों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। जो ग्रामीण पिछली बार फाइलेरिया दवा खाने से छूट गए थे। उनकी काउंसलिंग स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा करके उन्हें भी दवा का सेवन कराया गया।
 इस अवसर पर बीडीओ राही ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी और उसके रोकथाम के उपाय के बारे में भी जागरूक किया जाए। साथ ही ग्राम सचिव व ग्रामीणों के साथ गोष्ठीयों का भी आयोजन किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग से जितेंद्र सिंह,आनंद कुमार, आशा संगिनी श्यामा देवी,उमा, आंगनवाड़ी से सुभद्रा देवी, ग्राम प्रधान शिव शंकर, ग्राम सचिव हंसराज सिंह, ग्राम रोजगार सेवक भक्तराज आदि उपस्थित रहे।