रायबरेली-मोदी सरकार में देश ने विकास की भरी नई उड़ान - रंजना चौधरी

रायबरेली-मोदी सरकार में देश ने विकास की भरी नई उड़ान - रंजना चौधरी

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रोहनिया ब्लाक में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि विगत 11 वर्षों में भारत ने विकास की नई उड़ान भरी है और विश्व पटल पर भारत बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है । इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
        उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों का जीवन सरल हुआ है। आतंकवाद पर सरकार के कड़े रुख का जिक्र किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सामना किया।उन्होंने एस-400, ब्रह्मोस, तेजस और आईएनएस विक्रांत जैसी स्वदेशी तकनीकों का जिक्र किया।  कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर स्पष्ट कर दिया है कि आतंक और व्यापार साथ नहीं चल सकते।विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा और कोविड संकट में वंदे भारत मिशन की सफलता को याद किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार ने सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इससे लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र की पहचान बनाई है। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।