रायबरेली-व्यवसायी की पत्नी की गोली लगने से मौत

रायबरेली-व्यवसायी की पत्नी की गोली लगने से मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-कोरिहरा गांव में गिट्टी-मौरंग व्यवसायी की पत्नी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। किसी बात से खफा होकर महिला के खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा गांव निवासिनी आंचल सिंह (31) पत्नी अतुल कुमार सिंह उर्फ सनी को सोमवार रात करीब नौ बजे गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें एम्स पहुंचाया, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति सनी के मुताबिक घटना के समय वह बेटे उज्जवल (8) और प्रांजल (5) के साथ खेल मैदान पर बैडमिंटन खेल रहे थे। गोली की आवाज सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आंचल लहुलूहान अवस्था में पड़ी थी।

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक महिला की दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। गोली तमंचे से चलाई गई। महिला के पति गिट्टी मौरंग व्यवसायी हैं। मृतका आंचल प्रतापगढ़ की रहने वाली थी। 11 साल पहले उनकी शादी हुई थी। किसी बात से खफा होकर महिला के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद मायका पक्ष और ससुराल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।