रायबरेली-पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह से 7 करोड़ की हुई थी डिमांड आरोपी लालता प्रसाद यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली-पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह से 7 करोड़ की हुई थी डिमांड आरोपी लालता प्रसाद यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह से ठगी के प्रयास के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सरेनी थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि 25 जुलाई को पूर्व विधायक को फोन करके राज्यसभा की सीट और केंद्रीय सुरक्षा बल दिलाने के नाम पर सात करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

उन्हें राजस्थान के जयपुर बुलाया गया था। उन्होंने इसकी सूचना सरेनी पुलिस और रायबरेली एसपी को दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पूर्व विधायक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।

मामले में अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे नैया महिया सेंदुरिया गांव निवासी लालता प्रसाद यादव को सोहलेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। लालगंज निवासी विनोद कुमार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली। ठगी के मामले में फरार एक और आरोपी को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव निवासी लियाकत को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर फर्जी खाता बनाकर ठगी करने का कार्य करता था। इसके चार आरोपी पहले ही पकडक़र जेल भेजा जा चुके हैं।