रायबरेली-कलयुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल

रायबरेली-कलयुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह 

चंदापुर-रायबरेली: थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में भुक्तभोगी मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बेटा और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
    आपको बता दें कि, मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चंदापुर थाना क्षेत्र के दुबे का बाजार मजरे मऊ गांव की है, जहां की रहने वाली अशोक कुमारी पत्नी रुद्र प्रसाद अग्निहोत्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, बीते माह 29 अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर बैठी थी, तभी उन्होंने अपनी बहू स्वेच्छा अग्निहोत्री पत्नी रत्नेश अग्निहोत्री उर्फ टीटू से कहा कि, ऊपर वाले कमरे में बिना वजह पंखा क्यों चला रखा है, जिससे नाराज होकर बहू स्वेच्छा व उनके पति रत्नेश ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि, स्वेच्छा ने साड़ी के फंदे से अपनी सास का गला दबा दिया, शोरगुल सुनकर बचाने दौड़े पीड़िता के पति रुद्र प्रताप अग्निहोत्री को रत्नेश ने कट्टा दिखाते हुए पीड़िता मां व पिता को जान से मारने की धमकी दी।  मारपीट में भुक्तभोगी मां के हाथों की कलाई व उंगली टू