रायबरेली में लीकेज से गैस सिलिंडर से लगी आग, दादी-पोता झुलसे,सेल्स ऑफिसर का कागजो पर चेकिंग अभियान
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-लीकेज से गैस सिलिंडर से लगी आग, दादी-पोता झुलसे
रायबरेली-बसंतपुर सकतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर को लीकेज कर रहे गैस सिलिंडर से रसोईघर में गैस भर गई। इसकी जानकारी परिवारवालों को नहीं हो सकी। दोपहर में पोते के लिए दूध गर्म करने के लिए जैसे ही दादी ने माचिस जलाई, तेज आवाज के साथ आग लगने से दोनों झुलस गए।
दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
माधुरी (59) अपने आठ माह के पोते अमरेश के साथ घर पर थीं। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उसे दूध पिलाने के लिए माधुरी ने गैस के चूल्हे को जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई, आग का गुबार उठा और माधुरी व उनका पोता अमरेश आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। किसी तरह सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना के समय माधुरी का बेटा राजेंद्र अपनी पत्नी सरोज के साथ खेत में धान की निराई करने गए थे।
थानाध्यक्ष विंध्य विनय रावत ने बताया कि गैस सिलिंडर में लीकेज होने के कारण आग लगी है। मामला संज्ञान में है, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

rexpress 