रायबरेली-प्रधान और बीडीओ से कई बार शिकायत, पर नहीं हुआ समाधान; घरों में भरा पानी

रायबरेली-प्रधान और बीडीओ से कई बार शिकायत, पर नहीं हुआ समाधान; घरों में भरा पानी
रायबरेली-प्रधान और बीडीओ से कई बार शिकायत, पर नहीं हुआ समाधान; घरों में भरा पानी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली के खोदयपुर में जलभराव से त्रस्त ग्रामीण

रायबरेली  डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के खोदयपुर गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंभीर स्थिति बन गई है। गांव में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है आखिर इस तरह की स्थिति को अधिकारी क्यों नहीं ध्यान देते ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान राम शंकर और विकासखंड अधिकारी अशोक सचान से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई आखिर अधिकारी केवल एसी रूम में बैठकर खानापूर्ति करेंगे आखिर यह जनता की समस्या कौन देखेगा कौन समाधान करेगा स्थानीय निवासी कमलेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर में पानी भर गया है। दीवारें दरक चुकी हैं कभी भी मकान गिर सकता है उनकी तीन बेटियां पानी भरने के कारण स्कूल नहीं जा पा रही हैं। घर से निकलने में भी परेशानी 
होती है जगमोहन, बाबूलाल, सुनील, महेश, चंद्रपाल, इंद्रपाल, राकेश कुमार, अरविंद, राम कुमार समेत कई ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। कमजोर मकान गिर सकते हैं जिससे काफी मकान नीचे से हल चुके हैं कभी भी गिर सकते हैं ग्रामीणों को पीने के पानी की व्यवस्था में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है

डलमऊ बीडीओ अशोक सचान से बात की गयी तो उन्होंने बताया है की मामला संज्ञान में आया गांव का निरीक्षण किया गया के लोगो के सड़क पर ही घर बना लिया पुलिस टीम के साथ जाकर कार्य कराया जाएगा