रायबरेली-अनफिट वाहनों से ढोए जा रहे बच्चे,कब होगी कार्यवाही

रायबरेली-अनफिट वाहनों से ढोए जा रहे बच्चे,कब होगी कार्यवाही

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-जिले के स्कूल संचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी वाहनों को फिट नहीं कर रहे हैं। जांच में ऐसे 121 स्कूली वाहन मिले हैं, जिनका फिटनेस नहीं कराया गया है।

रोजाना बच्चों को घरों से स्कूल लाया और ले जाया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है।

मामला पकड़ में आने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने संबंधित 121 स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस दिया है। सभी को सात दिन में वाहनों का फिटनेस कराने का आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर वाहनों के पंजीयन को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्कूलों में लगे वाहनों का फिटनेस पूरी तरह से अनिवार्य है।

बिना फिटनेस के संचालित वाहनों से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर बच्चों को क्लेम नहीं मिलेगा। इसके बाद भी स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अंबुज ने बताया कि समय से फिटनेस न कराने पर वाहनों के पंजीयन को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।