रायबरेली-उपरिगामी सेतु के स्लैब मरम्मत कार्य के दृष्टिगत किया गया यातायात डायवर्जन

रायबरेली-उपरिगामी सेतु के स्लैब मरम्मत कार्य के दृष्टिगत किया गया यातायात डायवर्जन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह ने बताया है कि गल्ला मंडी के पास स्थित उपरिगामी सेतु के स्लैप के कुछ भाग के क्षतिग्रस्त होने हो जाने के कारण निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण यहाँ से चार पहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान चार पहिया वाहनों एवं भारी वाहनों का आवागमन त्रिपुरा चौराहा से जहांनाबाद चौकी होते हुए बस अड्डा की ओर होगा। यह आवागमन एक माह तक संचालित रहेगा।